Startup windows of tally


Startup window of Tally (टैली स्टार्टअप विंडो)

Tally screen components (टैली स्क्रीन कोम्पोंनेट)

टैली में कार्य प्रारंभ करने के पूर्व टैली स्क्रीन के विभिन्न कंपोनेंट्स के साथ अपने आपको परिचित कर लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस स्क्रीन में शामिल विभिन्न कम्पोनेंट्स निम्नानुसार होते हैं।
1. Title Bar :- Tally का Version दिखाता है 
2. Horizontal button bar :– Language key,Key board  और Tally help को select करने का आप्शन  प्रोवाइड करता है।
3. Minimise button :- स्टैंडर्ड विंडोज आपरेटिंग सिस्टम्स फंक्शन निष्पादित करता है, हमें टैली को मिनिमाइज करने और अन्य एप्लिकेशन्स पर कार्य करने की  अनुमति देता है। टैली को रीस्टोर करने के लिए टास्कबार पर टैली के आइकॉन को क्लिक करें।
4. Gateway of Tally :- मेन्यूज, स्क्रीन्स, रिपोर्टस् प्रदर्शित करता है तथा उन विकल्पों आंप्शन्स को स्वीकार करता है,जिन्हें हम डेटा
को अपनी इच्छानुसार देखने हेतु चुनते हैं।
5. Button tool bar :- टैली के साथ त्वरित सहभागिता प्रदान करने वाले बटन्स दर्शाता है। केवल वे ही बटन्स दिखाई देते हैं जो वर्तमान कार्य से संबंधित होते हैं।
6. Calculator  :- कैलक्यूलेटर का प्रयोग कैलकुलेशन करने के लिए किया जाता है।
7. Bottom Pen :- Version , रिलीज संबंधी डिटेल , वर्तमान दिनांक सिस्टम टाईम दर्शाता है।
8. Language Button :यूजर को लैंग्वेज कॉन्फ़िगर करने की अनुमति देता है।
9. Keyboard Button :- यूजर को फोनेटिक कीबोर्ड हेतु लैंग्वेज कॉन्फ़िगर करने की अनुमति देता है।
टैली कैलकुलेटर /कमांड  लाइन
टैली के साथ कार्य करने के दौरान कैलकुलेटर /कमांड लाइन एरिया एक्टिवेट करने के लिए Ctrl+n को दबाएँं अथवा Calculator Handle पर क्लिक करें, यह अंकगणितीय गणना करने और परिणाम को किसी भी न्यूमेरिकल इनपुट फील्ड में पेस्ट करने हेतु भी केलक्यूलेटर को इन्वोक करता है।
1.
टैली कैलक्यूलेटर के माध्यम से गणना करना :- परिणाम प्राप्त करने हेतु अर्थमेटिक एक्सप्रेशन को टाइप करे। जब हम enter key दबाएँगे तब परिणाम को अगली पंक्ति में दर्शा दिया जाएगा।
Note: Tally calculator follows BODMAS (Bracket, Division, Multiplication, Addition) rule for execution sequence.
2. गणना की गई वेल्यू को न्यूमेरिक फील्ड में पेस्ट करना :-किसी अंकगणितीय गणना का परिणाम न्यूमेरिक इनपुट फील्ड (जैसे वाउचर की राशि) में पेस्ट करने के लिए Auto Value Calculator को इन्वोक करने हेतु न्यूमेरिक इनपुट फील्ड में Alt+C अरिथमेटिक एक्सप्रेशन प्रविष्ट करें और Enter दबाएं। परिणाम इनपुट फील्ड में पेस्ट कर दिया जाएगा।
3. टैली कमांड्स का क्रियान्वयन:- अर्थमेटिक एक्सप्रेशन के अतिरिक्त केलक्यूलेटर एरिया में हम टैली कमांड भी टाइप कर सकते है और फिर इंटर दबाएँ। परिणाम विंडो में प्रकट हो जाएगा। कैंलक्यूलेटर/कमांड लाइन मोड से बाहर वर्क एरिया पर लौटने के लिए Ctrl+M दबाएं अथवा Work Area Bar पर क्लिक करे।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post